एमपी-यूपी बॉर्डर से लगे टेहरका क्षेत्र में रविवार देर रात सुजानपुरा निवासी हाकिम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना तब हुई जब वह पार्टी करने दोस्तों के साथ मौजूद था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शख्स अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे, तभी अज्ञात कारणों से उन पर गोली चला दी गई। गंभीर रूप से घायल शख्स को तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पत्नी क्षेत्रपद पंचायत की सदस्य है मृतक की पत्नी सुजानपुरा की निवासी हैं और जनपद पंचायत सदस्य बताई जा रही हैं। परिजनों ने बताया कि हाकिम सिंह दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल होने गए थे, जहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। चूंकि घटना मध्य प्रदेश क्षेत्र की बताई जा रही है, जबकि मृतक उत्तरप्रदेश का निवासी है। इसलिए मामले की जांच में दोनों राज्यों की पुलिस सक्रिय हो गई है। एसआई बोले-आरोपी की तलाश की जा रही है टेहरका थाना प्रभारी गौरव राजोरिया घटनास्थल की सही लोकेशन का पता लगाने में जुटे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है।


