पार्टी के निर्णय से पहले झामुमो से जुड़े दो नेताओं ने पर्चा खरीदा

गैर दलीय हो रहे नगर निकाय चुनाव के बावजूद सभी राजनीतिक दलों की सक्रियता तेज हो गई है। हर पार्टी में प्रत्याशियों को समर्थन देने पर मंथन चल रहा है, लेकिन चुनावी मैदान में उतरने का मन बना चुके नेता पूरी मुस्तैदी से आगे बढ़ने का मन बना चुके हैं। भाजपा, झामुमो, कांग्रेस और राजद में मेयर पद के लिए प्रत्याशी चयन पर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है, पर पार्टी से जुड़े नेता स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पूर्व मेयर रमा खलखो और झामुमो नेता वीरू तिर्की ने मेयर पद के लिए पर्चा खरीदा। गुरुवार को भाजपा समर्थित तथा 3 बार लगातार पार्षद रह चुकीं सुजाता कच्छप ने मेयर पद के लिए पर्चा खरीदा था। झामुमो नेता कतरीना तिर्की ने भी गुरुवार को नामांकन पत्र खरीदा था। शुक्रवार को पर्चा खरीदने वालों में विनोद कुमार बड़ाईक, तनुत तुलियो तिग्गा, देवी दयाल मुंडा आदि भी शामिल रहे। इस तरह देखें तो भाजपा से 1, कांग्रेस से 1 और झामुमो से दो नेता मेयर पद के लिए पर्चा खरीद चुके हैं। मेयर पद के लिए झामुमो किसका समर्थन करेगा, इस पर अंतिम निर्णय पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेना है। ऐसे में दो-दो झामुमो नेताओं की ओर से पर्चा खरीदे जाने के बाद राजनीतिक तपिश बढ़ गई है। कह रहे नेता: पर्चा खरीद लिया है, नामांकन के पूर्व बहुत कागजी कार्यवाही करनी पड़ती है किस दल से जुड़े नेता ने खरीदा पर्चा कांग्रेस: पूर्व मेयर रमा खलखो झामुमो: वीरू तिर्की, कतरीना तिर्की भाजपा: 3 बार लगातार पार्षद रह चुकीं सुजाता कच्छप वार्ड पार्षद के लिए सरिता देवी ने भरा पहला पर्चा मेयर पद के लिए चुनाव की बात करें तो नामांकन के दूसरे दिन भी एक भी नामांकन नहीं हुआ। वहीं, नामांकन के दूसरे दिन सरिता देवी ने वार्ड नंबर 2 के लिए अपना पर्चा दाखिल कर दिया। वे निवर्तमान पार्षद डॉ. गोदरा उरांव की पत्नी हैं। यह वार्ड आदिवासी महिला के लिए आरक्षित हो जाने के कारण इन्होंने अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा है। वार्ड पार्षद के लिए वार्ड 37 से राहुल कुमार ने पर्चा दाखिल किया है। महापौर के लिए अब तक कुल 111 ने पर्चा खरीद लिया है। बुडू नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने पर्चा खरीदा। पंडित जी! हाथ में है या नहीं… जीत की रेखा झामुमो नेता रामशरण तिर्की सर्कुलर रोड में एक ज्योतिष के पास रुक गए। ज्योतिष से अपना हाथ दिखाया। ज्योतिष ने बताया कि अभी अच्छा समय चल रहा है, मेहनत करेंगे तो सफलता भी मिलेगी। इसके बाद वे पर्चा खरीदने आगे बढ़े। फोटो: माणिक बोस

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *