पार्टी में हुए विवाद में मारपीट कर की थी हत्या:सागर में मृतक को निर्वस्त्र कर मारने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, वीडियो सामने आने के बाद हुआ था केस दर्ज

सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के बीच देर रात युवक के कपड़े उतारकर पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस वारदात के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक संतोष आठ्या निवासी गौरझामर मनीष विश्वकर्मा का ड्राइवर था। 28 दिसंबर को मनीष के साथ सागर आया था। आरोपी तरुण सोनी, मनोज दांगी, सागर राजपूत और कार मालिक मनीष विश्वकर्मा ने शराब पार्टी की। सभी बहेरिया क्षेत्र में शराब पी रहे थे। तभी पार्टी के दौरान उनके बीच विवाद हुआ। निर्वस्त्र कर डंडों से मारपीट की
विवाद इतना बढ़ा की मारपीट होने लगी। इसी दौरान आरोपी कार में मृतक को लेकर बैठकर सुनसान इलाके में ले गए। जहां पर मृतक को निर्वस्त्र कर डंडों से मारपीट की। कटर दिखाकर गर्दन काटने की धमकी दी। मारपीट करने के बाद आरोपी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मारपीट में आई चोटों के कारण संतोष आठ्या की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी बीच मारपीट के वीडियो सामने आए। जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया। जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी तरुण सोनी निवासी दीनदयाल नगर मकरोनिया, सागर पिता मूरत राजपूत निवासी लक्ष्मीनगर, कार मालिक मनीष पिता राजकुमार विश्वकर्मा निवासी गौरझामर और बहेरिया क्षेत्र निवासी मनोज दांगी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। नरयावली जाने का बोलकर घर से निकला था मृतक
28 दिसंबर को मृतक संतोष आठ्या उम्र 30 साल निवासी गौरझामर नरयावली जाने का बोलकर घर से निकला था। वह मनीष और एक अन्य व्यक्ति के साथ गया था। दूसरे दिन परिवार वालों को सूचना मिली कि संतोष जिला अस्पताल में भर्ती है। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गौरझामर में शव सड़क पर रखकर चक्काजाम किया। इसी बीच सोमवार मृतक के साथ हुई मारपीट के वीडियो सामने आए। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। मृतक के परिवार वालों के बयान लिए और हत्या का मुकदमा दर्ज किया। जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रात में युवक को नग्न कर डंडों से पीटा, मौत:कटर अड़ाकर आरोपी बोले- गला काट देंगे; वायरल वीडियो देख परिजन थाने पहुंचे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *