पार्टी संविधान के अनुरूप ही सांगठन होगा चुनाव

भास्कर न्यूज | कोडरमा राष्ट्रीय जनता दल के सांगठनिक चुनाव को लेकर गुरुवार को राजद प्रधान कार्यालय में अहम बैठक हुई। इसमें जिला निर्वाचन पदाधिकारी इंद्रदेव ठाकुर समेत सभी प्रखंडों के बीआरओ और एडीआरओ शामिल हुए। इंद्रदेव ठाकुर ने बताया कि पार्टी संविधान के अनुसार झारखंड के सभी जिलों में सांगठनिक चुनाव कराए जा रहे हैं। हर जिले में तीन चरणों में चुनाव होंगे। इसमें पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष का चुनाव शामिल है। कोडरमा में प्रखंड स्तर का चुनाव 31 मई से 2 जून तक होगा। इसके लिए बीआरओ और एडीआरओ को निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है। ठाकुर ने कहा कि चुनाव में राजद परिवार के वरिष्ठ नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान बना रहना चाहिए। चुनाव आपसी सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से कराना है। 1 जून को सतगावां, चंदवारा, डोमचांच नगर और डोमचांच ग्रामीण प्रखंड के चुनाव को लेकर बैठक होगी। 2 जून को कोडरमा ग्रामीण, कोडरमा नगर, झुमरीतिलैया नगर, जयनगर और मरकच्चो प्रखंड का चुनाव कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में डॉ. जावेद अख्तर, महेंद्र यादव, सरफराज नवाज, बब्लू यादव, घनश्याम तुरी, जैकी यादव, शिवशंकर वर्णवाल, दीपक यादव, मो. मुबारक, महेश यादव, अशोक यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *