पार्टी से बगावत करने वाले नाम पर विचार नहीं: चिश्ती

भास्कर न्यूज | धमतरी कांग्रेस संगठन को मजबूत हाथों में देने की कवायद शुरू हो गई है। नई दिल्ली से धमतरी पहुंची कांग्रेस की पर्यवेक्षक रेहाना चिश्ती ने राजीव भवन पहुंचकर कार्यकर्ताओं की राय जानी। उन्होंने चर्चा के दौरान कहा कि जिन लोगों ने कांग्रेस की निष्ठा को ठोकर मारकर बगावत की, उनके नामों पर विचार नहीं किया जाएगा। जितने भी दावेदारों का नाम सामने आएगा, उन नामों पर गुण-दोष के आधार पर शार्ट आउट कर 6 लोगों के नाम का पैनल बनाकर 22 अक्टूबर को संगठन सृजन समिति को सौंप दी जाएगी। इन्हीं 6 नामों में से नए अध्यक्ष का चयन होगा। बाहर से कोई नाम नहीं आएगा। यदि ऐसा हुआ तो वह स्वयं इसका विरोध करेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की सोच है कि जिलाध्यक्ष अंडर-50 उम्र का हो। विशेष परिस्थितियों में 55-60 उम्र भी चलेगा। जिलाध्यक्ष ऐसा हो, तो अगले 20-25 सालों तक पार्टी की पूरी मजबूती के साथ काम करे। शनिवार को दिनभर राजीव भवन में गहमा-गहमी का माहौल रहा। मौजूदा जिलाध्यक्ष शरद लोहाना के पद पर बने रहने से इनकार करने के बाद धमतरी में नए जिलाध्यक्ष का चयन किया जाएगा। इस​ सिलसिले में दावेदारों और कार्यकर्ताओं से मिलने राजस्थान की पूर्व राज्यमंत्री व पर्यवेक्षक रेहाना चिश्ती धमतरी पहुंची। इसके बाद कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनमें रायशुमारी की। जिले के वरिष्ठजनों ने भी इस दौरान संगठन की मजबूती को लेकर अपने अपने विचार रखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *