पार्वती नगर में दंत चिकित्सा शिविर लगाया, 50 बच्चों का परीक्षण किया

उज्जैन | जीवनदीप महिला विंग एवं जीवनदीप परिवार के संयुक्त तत्वावधान में सेंट पॉल स्कूल के पास स्थित बस्ती पार्वती नगर में जरूरतमंद बच्चों के लिए नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 50 बच्चों का दंत परीक्षण कर उन्हें दांतों की स्वच्छता और मौखिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर जीवनदीप संस्था की दंत चिकित्सक डॉ. श्रद्धा जैन ने बच्चों की जांच की तथा उन्हें सही तरीके से दांत साफ करने की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए ब्रश, टूथपेस्ट, कॉपी, पेन फ्रूट्स एवं बिस्किट जैसी उपयोगी सामग्री भी वितरित की गई। इस अवसर पर जीवनदीप महिला विंग की सदस्य उपस्थित थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *