भास्कर न्यूज|लोहरदगा/कैरो प्रखंड थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि शनिवार संध्या में पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि चरिमा बगीचा के पास चोरी के मोटरसाइकिल के खरीद बिक्री का कार्य होने वाला है। उक्त सूचना के आधार पर तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी, पुअनि, थाना प्रभारी, कैरो थाना के साथ एक टीम का गठन कर चरिमा बगीचा के पास छापेमारी की गई। छापेमारी के दरम्यान दो व्यक्ति भागने लगे। जिसे सशस्त्र बल के द्वारा दौड़ा कर पकड़ा गया। एक व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम जसीम अंसारी उम्र 20 वर्ष पिता रयुम अंसारी, पता ग्गाम- चरिमा नाथुटोला, थाना- कैरो बताया गया। भागे गए व्यक्ति का नाम पता पूछने पर बताया कि वह मेरा दोस्त मेराज खान पिता रहमान खान, गाम घाघरा, मधुपूर थाना बेड़ों, जिला-रांची है। बगीचा के पास दो मोटरसाइकिल काला व उजला रंग का टीवीएस अपाची जिसका रजि सं जेएच 01 डीई-3514 दूसरा काला व ब्लू रंग का हीरो पैसन प्रो जिसका रजि नं जेएच 01 बीयू-2544 पाया गया। जिसको चोरी कर बेचने के लिए लाया गया था। पूछताछ के क्रम में अभियुक्त जसीम अंसारी के द्वारा बताया गया कि समसुल अंसारी उर्फ शंभु पिता सबुत अंसारी उर्फ लंगडा ग्राम-चरिमा नाथुटोला, थाना कैरो, एवं फैजल खान, पिता समसुदीन खान ग्राम घाघरा थाना- बेडो, रांची के द्वारा चोरी कर और दो मोटरसाईकिल बेचने के लिए दिया गया जो मेरे घर के आंगना में खड़ा है। उक्त दोनों मोटरसाइकिल काला रंग का होंडा साइन एक जिसका रजिट्रेशन नंबर जेएच 10 एल-6082 और दूसरा काला रंग का स्प्लेंडर जिसका रनिस्ट्रेशन नंबर जेएच 01 एफ-4435 को भी बरामद कर थाना लाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ चान्हो थाना में भी मामला दर्ज है। छापामारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी, पुअनि अमित कुमार मुर्मू, सअनि रंजन कुमार सिंह, हवलदार गुड्डू कुमार शर्मा, आरक्षी 180 सुजीत उरांव के अलावे कैरो थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


