पार्षद बोलीं-मैं प्रेग्नेंट हूं, गंदा पानी पीना पड़ रहा:मेरे बच्चे को कुछ हुआ तो मेट्रो जिम्मेदार; कानपुर का भी इंदौर जैसा हाल

मैं अभी प्रेग्नेंट हूं। यहां 4 मोहल्लों में इंदौर की तरह मलमूत्र जैसा पानी आ रहा है। इसकी शिकायत मैंने जलकल विभाग से की है। अगर 2 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मैं मंगलवार से भूख हड़ताल पर बैठूंगी। अगर मुझे और मेरे बच्चे को कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी जलकल विभाग और मेट्रो की होगी। ये कहना है कानपुर में वार्ड 14 की पार्षद शालू सुनील कनौजिया का। उन्होंने शुक्रवार को वीडियो जारी करके कहा- मैं अपने इलाके में गंदे पानी की समस्या लगातार उठा रही हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अपने वार्ड की समस्या के लिए अब आंदोलन करने को तैयार हूं। 4 मोहल्ले हो रही है गंदे पानी की सप्लाई
वार्ड नंबर-14 की पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने कहा- मेरे वार्ड के 4 मोहल्लों संत रविदास नगर, विनोवा नगर, बुद्ध विहार और राखी मंडी में लगातार पीने के पानी की सप्लाई में गंदगी आ रही है। सप्लाई में दुर्गंध युक्त मल-मूत्र वाला पानी आ रहा है, पीना तो दूर, जिससे नहाया भी नहीं जा सकता है। जिसकी शिकायत लगातार की जा रही है। नगर आयुक्त और मेयर से इस समस्या के बारे में कई बार बताया जा चुका है। लेकिन अधिकारी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसलिए अब हम इलाके के लोगों के साथ आंदोलन करने को मजबूर हैं। मेट्रो की खुदाई के बाद से है समस्या
इलाके में मेट्रो का प्रोजेक्ट चल रहा है। पार्षद ने बताया कि इलाके में मेट्रो ने अपनी पाइन लाइन डाली थी। जिसके बाद से लगातार समस्या बनी हुई है। कई इलाकों में जलभराव की समस्या है और पीने की सप्लाई में भी गंदा पानी आ रहा है। लेकिन अधिकारी आमजनों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जलकल विभाग के जीएम आनंद त्रिपाठी ने कहा- मेट्रो के काम के दौरान एक पाइप लाइन टूट गई थी। जिसके कारण गंदा पानी आ रहा है। मेट्रो अधिकारियों से बात हो गयी है। जल्दी ही समस्या दूर हो जाएगी। अब पढ़िए जब BJP विधायक गंदे पानी के बीच से निकले गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी शुक्रवार को गोविंद नगर कच्ची बस्ती पहुंचे। यहां बस्ती के अंदर पहुंचने के लिए उन्हें गंदे पानी के बीच से होकर जाना पड़ा। पूरे इलाके में सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ है, जिसके कारण लोगों को हर दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का निस्तारण होगा। उन्होंने कहा- 15वें वित्त में नगर निगम में इस समस्या के निस्तारण के लिए डेढ़ करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया है। इस बजट से जलभराव की समस्या को खत्म किया जाएगा और इलाके में सीवर और जलनिकासी के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। ————————
ये खबर भी पढ़ें…
समलैंगिक दोस्त के लिए कारोबारी ने किडनैपिंग का ड्रामा किया:यूपी में संबंध बनाने का वीडियो बनाकर फंसे, देने पड़े 1.20 लाख मुंबई के कपड़ा कारोबारी का आगरा में किडनैप हुआ। किडनैपर कार में उसे 60Km दूर हाथरस ले गए। 1.20 लाख रुपए लेकर छोड़ा। पुलिस तक ये मामला पहुंचने के सिर्फ 7 घंटे के अंदर चौंकाने वाले फैक्ट सामने आए। कारोबारी की किडनैपिंग नहीं हुई थी। वो आगरा के ‘गे ग्रुप बॉटम’ से जुड़ा हुआ था। वो अपनी मर्जी से अपने पार्टनर के साथ हाथरस गए थे। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *