जालंधर| वार्ड नंबर 35 की पार्षद और 4 एडहॉक कमेटियों की सदस्य हरशरण कौर हैप्पी ने अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर मेयर वनीत धीर और कमिश्नर से मुलाकात की। इस मौके पार्षद हैप्पी, खेल प्रमोटर सुरिंदर सिंह भापा और सुखविंदर कौर सुखी ने मेयर को मांग पत्र दिया। पार्षद हैप्पी ने मेयर से मांग कि वार्ड की टूटी सड़कों का निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि बारिश के कारण ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, और नालों की सफाई होनी है। इस मौके पर मेयर ने पार्षद हैप्पी को आश्वासन दिया कि वार्ड नंबर 35 के सभी काम जल्द से जल्द पूरे करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत सबसे पहले मैनब्रो चौक से टी पॉइंट तक टूटी सड़क की मेंटेनेंस कराई जाएगी। इस अवसर पर पार्षद हैप्पी और खेल प्रमोटर सुरिंदर सिंह भापा ने निगम कमिश्नर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।


