पालमपुर में नशीले पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार:बोलेरो पिकअप से 497 ग्राम चरस बरामद; डेशबोर्ड में छिपाई थी खेप

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। पालमपुर पुलिस की टीम ने गश्त और ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक बोलेरो पिकअप से 497 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। होल्टा में विज्ञान केंद्र के पास हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे होल्टा स्थित विज्ञान केंद्र के पास की गई। पुलिस थाना पालमपुर की विशेष टीम उस समय गश्त और ट्रैफिक चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बैजनाथ की ओर से आ रही बोलेरो पिकअप (नंबर HP-65A-2543) को जांच के लिए रोका गया। डेशबोर्ड में छिपाई गई थी चरस
पुलिस को देख वाहन में बैठे व्यक्तियों पर संदेह हुआ। नियमानुसार तलाशी लेने पर गाड़ी के डेशबोर्ड में छिपाई गई 497 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत चरस और वाहन को कब्जे में ले लिया। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश कुमार (36), निवासी गांव जिल्हन, डाकघर झटिंगरी, तहसील पधर (जिला मंडी) और शशि कुमार (55), निवासी गांव डिग्री कॉलेज पालमपुर (जिला कांगड़ा) के रूप में हुई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पालमपुर में अभियोग संख्या 03/26 के तहत धारा 21, 25 और 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह चरस कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *