लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका प्रशासन द्वारा पूर्व में दिए गए नोटिसों की समयावधि खत्म हो जाने के बाद प्रभावी कार्रवाई करते हुए मालाखेड़ा रोड पर पूर्व में ग्राम पंचायत द्वारा अलॉट की गई दुकानों को ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया हालांकि कुछ लोगों ने इस कार्यवाही पर विरोध भी दर्ज कराया उनका कहना था की ये दुकानें हमे ग्राम पंचायत से आलोट हुई थी हमारे पास पट्टा भी है अगर इनकों तोड़ना है तो हमे मुआवजा दिया जाए। देखे अतिक्रमण हटाने से जुड़ी 3 तस्वीरें नगर पालिका के ईओ जगदीश खीचड़ और जेईएन श्याम सुंदर पांडे ने बताया कि कस्बे के बावड़ी से लेकर भगत सिंह सर्किल तक सीसी रोड निर्माण कराया जाना है जिसको लेकर अतिक्रमणकारियों को 5 दिवस के अंदर हटाए जाने के नोटिस जारी किए गए थे लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के बाद पालिका द्वारा आज मालाखेड़ा रोड पर जो कि पूर्व में ग्राम पंचायत द्वारा किराए पर दी गई थी जिसे आज दो जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा, हालांकि कोई विरोध करता है तो उसके दस्तावेज भी देखे जाएंगे और कार्यवाही की जाएगी। कोई कार्यवाही के दौरान कोई बाधा ना डाले इसलिए पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद है। (इनपुट;प्रिंस पाराशर)


