पाली में कांग्रेस की ओर से बुधवार को कलेक्ट्रेट पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार से लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा कि मोदी-शाह की सरकार ED और अन्य संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग कर रही है। उसके विरोध में यह आयोजन किया गया। न्यायालय की ओर से सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर लगाए गए झूठे मुकदमों को ख़ारिज करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) को फटकार लगाई है। जो साफ इशारा करता है कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत ED व अन्य संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आदेशानुसार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पिंजरे में लाए ईडी को
प्रदर्शन के दौरान आकर्षण का केंद्र एक पिंजरा रहा। पिंजरे में तोता रूपी खिलौना कैद था। उस पर एक तख्ती चस्पा कर रखी थी। जिस पर लिखा था कि ईडी मुझे गुलामी से आजाद कराओ, ईडी तोता पिंजरे में कैद। बोले- महात्मा गांधी के विरोधी है भाजपा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ने महात्मा गांधी नरेगा योजना का नाम बदलने को लेकर भी विरोध जताया। बोले कि भाजपा महात्मा गांधी की विरोधी है। उन्होंने मनरेगा का नाम बदलकर इस बात को साबित कर दिया। कि वे सिर्फ महात्मा गांधी का नाम उपयोग कर सिर्फ अपनी राजनीति चमकाना चाहते है। यह लोग रहे मौजूद
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, विधायक भीमराज भाटी, कांग्रेस नेता संगीता बेनीवाल, नीलम बिड़ला, पाली शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई ,मेहबूब टी, ऐश्वर्या सांखला, गोवर्धन देवासी, यशपालसिंह कुंपावत, मदनसिंह जागरवाल, मांगूसिंह दूदावत, राजू सिंह, गोविंद बंजारा , चंद्रभान, प्रकाश चौहान, आमीन अली रंगरेज सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।


