अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के आह्वान पर पाली जिला कांग्रेस कमेटी की और से रविवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर उपवास एवं शांतिपूर्ण तरीके से सांकेतिक धरना दिया गया। पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने बताया कि यह कार्यक्रम ‘मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान’ के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीब, मजदूर और किसानों के लिए आजीविका की मजबूत गारंटी है, और इसके मूल स्वरूप से छेड़छाड़ गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला है। प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार के निर्णय का विरोध दर्ज कराया जाएगा और मनरेगा को कमजोर किए जाने के प्रयासों के खिलाफ आवाज बुलंद की। इसके साथ ही कांग्रेस की और से 12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आमजन को मनरेगा अधिनियम में प्रस्तावित बदलावों तथा उससे होने वाले संभावित नुकसान की जानकारी देंगे। कांग्रेस का उद्देश्य जनता को जागरूक कर इस जनकल्याणकारी योजना की रक्षा करना बताया गया है। इस दौरान सांकेतिक धरना एवं उपवास कार्यक्रम में पाली के विधायक भीमराज भाटी, पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द,पूर्व जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास , प्रदेश कांग्रेस सचिव डिम्पल कंवर, हरिशंकर मेवाड़ा, महावीर सिंह सुकरलाई, पाली शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई, मोहन हटेला, लक्ष्मीनारायण तंवर, रोहट ब्लॉक अध्यक्ष पीराराम पटेल, एम एम बोड़ा, पोपट भाई पटेल, जोगाराम सोलंकी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोरधन देवासी, महिला कांग्रेस,ऐश्वर्या सांखला, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, मेहबूब भाई टी, प्रकाश सांखला,मंगलाराम भीण्डर, नगेन्द्र गुर्जर,भेरूसिंह राजपुरोहित, गोविंद बंजारा, अशोक कुलदीप, भंवर राव, ताराचन्द चन्दनानी, जीवराज चौहान,रघुनाथ सिंह मंडली, मांगूसिंह दुदावत, गिरधारी सिंह राजपुरोहित, गोरधन प्रजापत, भेराराम गुर्जर, रंगराज मेहता, दिनेश दवे,ओमा चौधरी, रमेश परिहार,यशपाल सिंह कुम्पावत,शहजाद शेख, कलीम अख्तर, दिनेश दवे, जीसान अली रंगरेज , सलीम रंगरेज, रमेश चावला सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


