छत्तीसगढ़ के बुधली बलोद में 9 से 13 जनवरी से प्रथम रोवर/रेंजर राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन हो रहा है। इस जंबूरी में देश भर से 15 हजार रोवर्स और रेंजर्स हिस्सा लेंगे। जिसमें 11 जनवरी को होने वाले प्रोग्राम में पाली जिले के ठाकुरला हाल मुम्बई निवासी केटरिंग मेनेजमेंट का बिजनेसमैन करने वाले ओमप्रकाश राजपुरोहित को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। वे 11 जनवरी को जंबूरी में युवा शक्ति से राष्ट्र निर्माण विषय पर आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेंगे।


