संत निरंकारी चेरिटेबल फाउण्डेशन के तहत स्वच्छ जल स्वच्छ मन अभियान के तहत रविवार सुबह 3 घंटे तक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें फाउण्डेशन से जुड़े लोगों ने लाखोटिया गार्डन और तालाब में श्रमदान किया। संत निरंकारी मिशन ब्रांच पाली के मुखी बहन गीता गोवानी और मारवाड़ के संयोजक बहन कांता ने बताया कि पाली संत निरंकारी चेरिटेबल फाउण्डेशन की ओर से स्वच्छ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लाखोटिया तालाब के आस पास के किनारों और उद्यान में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के बाबा हरदेव सिंह की प्रेरणात्मक सिक्षाओ का अनुसरण करते हुए स्वच्छ अभियान चलाया गया।उन्होंने बताया कि भारत सरकार के सहयोग से प्रोजेक्ट अमृत के तृतीय चरण के तहत आज भारत में वृहद अभियान 27 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरों में 1600 से भी अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया। पाली में सुबह 7 से 10 बजे तक आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में समस्त साध संगत व सेवादल से जुड़े लोग मौजूद रहे।


