पाली के सूरजपोल पर गूंजे वंदे मातरम के नारे:चौराहे पर जलाई मोमबत्तियां, लगाएं गुरु गोविंदसिंह जिंदाबाद के नारे

पाली शहर के सूरजपोल चौराहे पर ग्रुप ऑफ भगतसिंह के युवाओं की और से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गुरु गोविंद सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान यहा गुरु गोंविदसिंह, भारत भारते के जैकारे गूंज उठे। कार्यक्रम पाली शहर के सूरजपोल चौराहे पर बुधवार शाम को हुआ। ग्रुप ऑफ भगत सिंह से जुड़े युवा चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने चौराहे मोमबत्तियां जलाकर गुरु गोविंद सिंह को श्रद्धांजली दी। उसके बाद गुरु गोविंदसिंह अमर रहे, भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारे लगाए। इस दौरान ग्रुप ऑफ भगत सिंह पाली शहर अध्यक्ष लक्ष्मण गोस्वामी, दीपक शर्मा, मनीष जावा, रतन तोसावरा, महेंद्र चौहान, आर्यन मेवाड़ा, सनी सोलंकी, अशोक अनकीया , मनीष मेवाड़ा सहित कई युवा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *