पाली के हेमावास में प्याऊ का उद्घाटन:समाजसेवी की याद में परिजनों ने करवाया प्याऊ का निर्माण

पाली के निकट हेमावास गांव में भैरूजी मन्दिर पर समाजसेवी राजेंद्र सिंह कुंपावत उर्फ की स्मृति में उनके परिवार की ओर से प्याऊ का निर्माण करवाया गया। जिसका उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह देवड़ा, पाली शहर पुलिस उप अधीक्षक मदन सिंह चौहान, बांगड़ कॉलेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष यशपाल सिंह कुंपावत ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह देवड़ा ने कहा कि कुंपावत परिवार ने स्वर्गीय राजेंद्र सिंह कुंपावत की स्मृति में प्याऊ बनवाकर पुण्य का कार्य किया है।
पाली शहर पुलिस उप अधीक्षक मदन सिंह चौहान ने कहा कि मंदिर पर प्याऊ के निर्माण से आमजन को पेयजल मिलेगा। खास कर इस रोड जा गुजरने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर बांगड कॉलेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष यशपाल सिंह कुंपावत ने कहा कि भैरूजी मन्दिर पर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालू दर्शनार्थ आते रहते हैं, प्याऊ के निर्माण से उनको बड़ी राहत मिलेगी।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में त्रिभुवन सिंह हेमावास ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर पाली सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के पूर्व निदेशक अर्जुन सिंह कुम्पावत, मदन सिंह कुम्पावत, त्रिभुवन सिंह हेमावास सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *