पाली जिला कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक:निम्बेश्वर पशु मेले की तैयारियों से लेकर हॉस्पिटल की व्यवस्थओं में सुधार के दिए निर्देश

पाली में सोमवार को जिला कलेक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न विभागों कार्यों प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर मंत्री ने सभी विभागों से जुडी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने ग्राम उत्थान शिविरों, निरीक्षण , निम्बेश्वर पशु मेला तैयारियों खरीदी बिक्री, विभिन्न विभागों के बजट घोषणाओं में बकाया कामों व भूमि आवंटन , मेडिकल ,मौसमी बीमारियां , आयुष्मान कार्ड निक्षय मित्र, बांगड हॉस्पिटल, सार्वजनिक निर्माण विभाग सड़कों के कार्य, पीएचईडी में बकाया कामों की प्रगति व लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही पंच गौरव में भुगतान संबंधी, एसडीआरफ के कामों के बारे में, बिजली विभाग मे पीएम सूर्य घर, कुसुम योजना, डीएमफटी के बकाया कामों विभिन्न स्वीकृतियों, शिक्षा विभाग, रसद विभाग, पशुपालन विभाग मंगला पशु बीमा योजना, पशु मेला की तैयारियों के लिए, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग में पेंशन सत्यापन कार्य, साथ ही लाडो प्रोत्साहन योजना, महिला एवं बाल विकास, महिला अधिकारिता , व सहकारिता व डेयरी विभाग सहित नगरीय निकाय व नगर निगम को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर बैठक में ग्रीन अरावली मिशन को लेकर बैठक आयोजित हुई। जिसमें अरावली को हरा भरा करने व संरक्षण के लिए विभिन्न विभागों की सहभागिता के लिए हरित आवरण, वनीकरण, विस्तार व रेगिस्तान के विस्तार को रोकने पर चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग ओम प्रभा, आईएएस बिरजू गोपाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, डीएफओं कस्तूरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज व अन्य सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *