पाली : मंथन सिनेमा मैदान बना खरीदारी और मनोरंजन का केंद्र

भास्कर न्यूज | पाली शहर के मंथन सिनेमा मैदान में लगा मेला इन दिनों खरीदारी और मनोरंजन का बड़ा आकर्षण बना हुआ है। रविवार को बड़ी संख्या में परिवार यहां पहुंचे। लोगों ने खरीदारी की, जबकि बच्चों और महिलाओं ने झूलों का भरपूर आनंद लिया। फूड जोन में लोगों ने तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा। मेले में इस बार कई नए स्टॉल लगाए गए हैं। फर्नीचर, रेडीमेड कपड़ों की लेटेस्ट रेंज और घरेलू उपयोग की विभिन्न वस्तुएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं। सजावटी आइटम, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, खिलौने और किचन वेयर की रेंज भी खास पसंद की जा रही है। मेले में झूलों की विविधता बच्चों और युवाओं को खूब लुभा रही है। वहीं फूड जोन में लोगों को अपनी पसंद के अनुसार कई तरह के व्यंजन उपलब्ध हैं। मेले का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिससे दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *