कोरबा| महाशिवरात्रि पर दो दिवसीय पाली महोत्सव 15 और 16 फरवरी को केराझरिया में होगा। कलाकार 10 फरवरी शाम 4 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास में आवेदन कर सकते हैं। दस्तावेज, सीडी, पेनड्राइव और गूगल फॉर्म में अपलोड वेबसाइट लिंक जमा करना होगा। पहले प्रविष्टि जमा करने की तिथि 12 फरवरी से संशोधन कर 10 फरवरी कर दी गई है।


