पाली में आबकारी ने शराब से भरा ट्रक पकड़ा:पेपर रोल की आड़ में 50 लाख की शराब छुपाकर ले जा रहे थे, दो गिरफ्तार

लम्बे समय बाद आबकारी ने कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की शराब से भरा एक ट्रक जब्त करने में कामयाबी हासिल की है। ट्रक में पंजाब निर्मित शराब के 498 कर्टन मिले। जिनकी बाजार कीमत लाखों रुपए में है। मामले में आबकारी ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। आरोपी पेपर रोल की आड़ में शराब छुपाकर ले जा रहे थे। ट्रक में अलग से चेंबर बनाया था। जिसमें शराब के कर्टन आरोपियों ने छुपा रखे थे। सहायक आबकारी अधिकारी पाली प्रतापसिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार को सोजत क्षेत्र के चौपड़ा गांव क्षेत्र में नाकाबंदी की। संदिग्ध ट्रक आने पर उसे रूकवाया। तलाशी में ट्रक में पंजाब निर्मित शराब के कर्टन मिले। इस पर ट्रक को जब्त किया। ट्रक में पंजाब निर्मित शराब के 498 कर्टन मिले। जिसकी कीमत लाखों रुपए में है। यह शराब से भरा ट्रक आरोपी जोधपुर से सोजत की तरफ ला रहे थे। मामले में ट्रक में सवार बाड़मेर जिले के कापराऊ (चौहटन) निवासी दुर्गाराम पुत्र नेहरूराम और कमलसिंह पुत्र भारवर सिंह को गिरफ्तार किया। जिसने पूछताछ जारी है। इसके साथ ही ट्रक और शराब भी जब्त की। कार्रवाई में सिपाही मनोज कुमार की भूमिका सराहनीय रही।
कार्रवाई के दौरान सहायक आबकारी अधिकारी पाली प्रताप सिंह, आबकारी निरीक्षक सोजत वृत्त ईश्वरसिंह, आबकारी निरीक्षक पाली वृत्त संजय अखावत, आबकारी निरोधक दल सोजत सिटी शामिल रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *