पाली जिला मुख्यालय से मादड़ी से डेंडा की तरफ जाने वाला रास्ते लम्बे समय से खस्ताहाल है। कच्ची सड़क पर जगह-जगह गड्डे हो रखे है। बरसाती पानी गई जगह इस रास्ते पर अभी भी भरा पड़ा है।
जबकि यह रास्ता पाली वाया डेंडा, मादड़ी, दयालपुरा, रूपावास मेगा हाईवे को जोड़ता है। लेकिन सड़क पर जगह-जगह गड्ढ़ों में भरे पानी और कीचड़ के कारण वाहन चालक परेशान है। उन्हें आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ के कारण कई बाइक सवार फिसल जाती है। जिससे लोग घायल हो जाते है।
मादड़ी गांव के लक्ष्मण बंजारा का कहना है कि समस्या को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग से लेकर ग्राम पंचायत को कई बार अवगत करवाया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद 181 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई लेकिन उसके बाद भी समाधान का इन्तजार कर रहे है।


