पाली में आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया जा रहा है। जिला स्तरीय मुख्य समारोह शहर के बांगड़ स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। सुबह से ही लोगों का स्टेडियम की ओर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां मेल जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। केबिनेट जोराराम कुमावत ने ध्वजारोहण किया और अपने संबोधन में देश के इतिहास और प्रगति के बारे में बताया। कार्यक्रम में स्कूली स्टूडेंट ने व्यायाम और पीटी की। देशभक्ति का जंज्बा लोगों में ऐसा है कि तेज सर्दी के बावजूद शहरवासी बढ़ी संख्या में यहां पहुंचे। सुरक्षा को लेकर स्टेडियम के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैदी से खड़े नजर आ रहे है। दुल्हन की तरह बांगड़ स्टेडियम को आकर्षक रूप से सजाया गया। समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली स्टूडेंट तथा बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।


