डोडा-पोस्त से भरी कार लेकर जा रहे तस्कर को पकड़ने के बाद दो लाख रुपए में डील कर उसे छोड़ने के चारों आरोपी पुलिसकर्मियों को पद से बर्खास्त करने की कार्रवाई बुधवार को एसपी आदर्श सिधु की ओर से की गई। जिसके जरिए यह संदेश दिया गया है कि अपराधियों से मिलीभगत करने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को नहीं बक्सा जाएगा। बता दे कि 18 दिसम्बर को देसूरी थाने के हेड कॉन्स्टेबल सोहनलाल (691) , कॉन्स्टेबल बंशीलाल (470) सादड़ी थाने के हेड कॉन्स्टेबल रामकेश (912) और कॉन्स्टेबल नच्छुराम (152) राजकार्य से पाली आए थे उसी दिन वापस जाते समय बूसी-सोमेसर के बीच इन्होंने डोडा पोस्त से भरी कार को रूकवाया। लेकिन कार्रवाई करने ओर उच्चाधिकारियों को बताने की बजाय 2 लाख रुपए की डील कर तस्कर को छोड़ दिया। जिसे नाकाबंदी के दौरान कुछ देर बाद सदर थाना पुलिस ने पाली के पणिहारी चौराहे पर पकड़ लिया। यह भी पढ़े – दो थानों की पुलिस ने दो लाख लेकर तस्कर छोड़ा:तीसरे थाने की पुलिस ने फिर पकड़ा, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, जोधपुर में लिए रुपए तस्कर की शिकायत पर खुला मामला
पकड़े गए तस्कर जोधपुर निवासी धीरेन्द्र ने सदर थानाप्रभारी को बताया कि कुछ देर पहले ही उसने पुलिसकर्मियों ने दो लाख की डील होने पर उसे छोड़ा है। यह बात उन्होंने एसपी आदर्श सिंधु को बताई। पहले किया था निलंबित, अब किया बर्खास्त मामले में एसपी ने जांच करवाई और चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की कार्रवाई की। और उनके खिलाफ सदर थाने में मामल भी दर्ज करवाया। अब चारों पुलिसकर्मी देसूरी थाने के हेड कॉन्स्टेबल सोहनलाल (691) , कॉन्स्टेबल बंशीलाल (470) सादड़ी थाने के हेड कॉन्स्टेबल रामकेश (912) और कॉन्स्टेबल नच्छुराम (152) को बुधवार को एसपी ने राजकीय सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई की। इस तरह की थी डील, जोधपुर में दिलवाए रुपए
कार में पकड़े गए ड्राइवर धीरेंद्र के मोबाइल से पुलिसकर्मियों ने भंवर खिलेरी से संपर्क किया। बातचीत में 2 लाख रुपए में मामला निपटाने की डील तय हुई। भंवर ने पैसे जुटाने के लिए समय मांगा तो पुलिसकर्मियों ने जोधपुर में ही रुपए दिलाने को कहा। इसके बाद भदवासिया पुलिया के पास श्रीराम हॉस्पिटल के नजदीक एक बेयरिंग की दुकान पर पुलिसकर्मियों के परिचित को 2 लाख रुपए दिलवाए गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने तस्कर को छोड़ दिया।


