पाली में छाया कोहरा:सर्दी का सितम जारी, 10 KM प्रति घंटे की स्पीड से चल रही ठंडी हवा

पाली में नए साल पर सर्दी का सितम जारी है। शुक्रवार की सुबह भी कोहरे की आगोश में नजर आई। तेज सर्दी के चलते सुबह के समय लोग घरों से कम ही निकले। आलम यह था कि दस बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए।
मौसम में हुए बदलाव के चलते अधिकतम और न्यूनतम पार भी गिर गया। शुक्रवार को पाली का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। 10 KM प्रति घंटे की स्पीड से ठंडी हवाएं चल रही थी। ऐसे में घर से जरूरी काम से सुबह के समय निकलने वाले शहरवासी भी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सर्दी से राहत पाने के लिए सूरजपोल क्षेत्र में चाय की कई थड़ियों पर लोग अलाव तापते नजर आए तो कुछ लोग गर्म चाय की चुस्कियां लेकर सर्दी से राहत पाने का जतन करते दिखे। पाली जिले के सादड़ी, बाली, रानी, देसूरी, घाणेराव क्षेत्र में भी शुक्रवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा। बता दे कि 31 दिसम्बर की रात को भी पाली में बरसात हुई थी। एक जनवरी को भी पाली शहर सहित जिले के गोडवाड क्षेत्र में कोहरा छाया रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *