पाली में छाया घना कोहरा:न्यूनतम तापमान पहुंचा 9 डिग्री तक, 5 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रही कोल्ड वेव

पाली में गुरुवार सुबह शहर में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी काफी कम थी। इसे में वाहन चालकों को भी आने-जाने में परेशानी हुई। अधिकतर वाहन चालक गाड़ी की हैडलाइट जलाकर चल रहे थे। पाली में गुरुवार सुबह का न्यूनतम तामपान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। 5 km प्रति घंटे की स्पीड से कोल्ड वेव चल रही थी। जो तेज सर्दी का अहसास करा रही थी। मौसम विभाग ने 17 जनवरी को भी कोहरा छाए रहने और बूंदाबांदी होने की चेतावनी जारी कर रखी है। पाली में गुरुवार सुबह भी शहर में घना कोहरा छाया रहा। तेज ठंडी हवा के कारण सर्दी सुबह के समय बढ़ी हुई थी। ऐसे में स्कूल जाने वाले स्टूडेंट और घरों से आवश्यक काम से निकलते लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। शहर में कई चाय की थड़ियों पर लोग अलाव तापते हुए चाय की चुस्कियां लेकर सर्दी से राहत पाने का जतन करते दिखे। सुबह के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम ही नजर आई। कोहरे के कारण खास कर वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। कुछ ही फीट की दूरी पर नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में वाहन चालक गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर और कम स्पीड में जाते हुए नजर आए ताकि कोहरे के कारण हादसे का शिकार न हो जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *