पाली में जिला स्तरीय विज्ञान मेला 7 से 9 अक्टूबर:6 से 12वीं तक के स्टूडेंट करेंगे अपने हुनर का प्रदर्शन, 4 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म

पाली में इस बार जिला स्तरीय विज्ञान मेला 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक शहर के चीमाबाई संचेती राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पैकेज कॉलोनी में आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले भर के बाल वैज्ञानिक अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। विभिन्न स्तर पर अलग-अलग प्रतियोगिताएं होगी। जिसमें मॉडल का प्रदर्शन क्विज कंपटीशन और सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। कक्षा 6 से 12 तक के स्टूडेंट इसमें हिस्सा लेंगे। इसको लेकर विभाग द्वारा ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। इसका गूगल लिंक विद्यालयों को भेज दिया गया है। और सभी प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया है कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीयन विज्ञान मेला में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें। जिला स्तरीय विज्ञान मेले में पंजीयन हेतु गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर शाम 4 बजे तक रखी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *