पाली में टीचर बने भामाशाह:बांगड़ स्कूल के वार्षिकत्सव में डोनेट किए डेढ़ लाख रुपए

पीएमश्री बांगड़ स्कूल में गुरुवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने अकादमिक, खेल, एनसीसी, स्काउट, एनएसएस, सांस्कृतिक कार्यक्रम व ऑपरेशन सिंदूर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय में श्रेष्ठ योगदान देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया। प्रबल कार्यक्रम के तहत विधानसभा में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले राहुल सिंह और अदिति सिंह को भी सम्मानित किया। भामाशाह शिक्षिका कुसुम जैन ने एक लाख 11 हजार 111 और यूसीईईओ के सेवानिवृत्त शिक्षक नरेंद्र सोनी ने 51 हजार रुपए की सहयोग राशि भेंट की। संस्था प्रधान बसंत परिहार ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। छात्र अभिषेक ने ढोलक बजाई। भरत महिपाल, करण रांकावत, प्रिंस, आदिल खिलजी, महिपाल, राधिका, पायल और अन्य विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में एसडीएमसी सदस्य महावीर कटारिया, सीबीईओ दिलीप कर्मचंदानी, संस्था प्रधान बसंत परिहार, पूर्व पार्षद विकास बुबकिया भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *