पाली में टेक्सी कार ड्राइवर पहुंचे कलेक्ट्रेट:बोले- नियमों में राहत दे सरकार ताकि कमा कर खा सके

पाली में बुधवार को पाली जिला परिवहन (10 सीटर) टेक्सी यूनियन के देखरेख में ड्राइवर रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एडीएम को परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिसमें उन्होंने टैक्सी कार पर ई-चालान एवं फोटो चालान बंद करने की बात कही। इसके साथ ही जीपीएस और पेनिक बटन लगाने के लिए गाड़ी निर्माण कर्त्ता कम्पनी को पाबंद करने की बात कही। ऐप द्वारा संचालित टैक्सियों के ड्राइवरों वर्दी, गाड़ियों का रंग भी निश्चित करने की मांग की। इसके साथ ही टेक्सी कार पर कॅरियर छत पर सामान रखने के काम आने की बात कहते हुए उसे हटवाने के आदेश में संशोधन करने की मांग की। आदेश से पहले जिन टेक्सी कारों में जीपीएस और पेनिक बटन नहीं लगा है उन्हें लगाने की बाध्यता से मुक्त रखा जाए। इसके साथ ही उन्होंने अपनी अन्य मांगों को लेकर एडीएम को परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अध्यक्ष सत्तार पठान, कोषाध्यक्ष कालूराम बावरी, महामंत्री भंवर दास वैष्णव सहित कई कार टैक्सी चालक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *