पाली में टॉयलेट करने को लेकर विवाद:खुले में पेशाब करने से टोका तो दी जान से मारने की धमकी

अधेड़ ने आरोपी युवक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज, पुलिस जुटी जांच में
पाली में एक व्यक्ति को खुले में पेशाब करने से टोकना औख गुटका थुकने पर टोका एक अधेड़ को महंगा पड़ गया। गुस्से में युवक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। इस पर पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाल किशोरसिंह ने बताया कि पाली के सोजतिया बास में रहने वाले 55 साल के प्रकाश कांकरिया पुत्र सोहनलाल कांकरिया ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि 5 नवंबर 2024 को सुराणा मार्केट में सुशील कुमार पुत्र हुकमीचंद ने उनकी दुकान के अगो गुटखा थूका इसके साथ वह खुले में पेशाब कर देता था। उनकी यह हरकतें देख उन्हें खुले में पेशाब नहीं करने और दुकान के आगे गुटखा नहीं थूंकने को लेकर कहां इस वह गुस्सा हो गया और झगड़े पर उतारू हो गया। तथा उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे दी। ऐसे में परेशान होकर उन्हें पीड़ित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *