एसपी आदर्श सिंधु ने मंगलवार को एक लिस्ट जारी की। जिसके तहत पाली जिले के सदर, बाली और गुड़ा एंदला थानाप्रभारी बदले है। गुड़ा एंदला थाना प्रभारी कपूराराम पटेल को पाली में सदर एसएचओ पद पर लगाया है। वही सोजत सिटी में द्वितीय अधिकारी लगे उप निरीक्षक घेवरराम डांगी को गुड़ा एंदला SHO लगाया है। डांगी इससे पहले खिंवाड़ा एसएचओ रह चुके हैं। सुमेरपुर सिटी में लगे उप निरीक्षक भंवरसिंह को बाली थाना एसएचओ का चार्ज सौंपा है। बता दे कि सदर एसएचओ सहदेव चौधरी व बाली थाना प्रभारी पर्बतसिंह भाटी को एसपी ने 3 अक्टूबर को लाइन हाजिर किया था। इन दोनों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने की शिकायत पर एसपी ने जांच के आदेश देते हुए लाइन में भेजा था। जो जिले भर में चर्चा का विषय रहा। बता दे कि इससे पहले भी एसपी ने जिले के कुछ थानाप्रभारी बदले थे। क्राइम मीटिंग में भी SP ने सभी थाना प्रभारियों को साफ निर्देश दिए कि कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने, क्षेत्र में क्राइम कम करने, नियमित गश्त करने, पुराने लंबित मामलों के निपटारा करने के सख्त निर्देश भी दिए थे।


