पाली में तीर-कमान लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट:बोले- अरावली को सेव करो, यह हमारी जीवन रेखा

जय आदिवासी भील युवा संगठन पाली के देखरेख में अरावली बचाने की मांग को लेकर कई जने कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिला कलेक्टर एलएन मंत्री को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि अरावली पर्वतमाला की परिभाषा को केवल ऊंचाई के मापदंड तक सीमित नहीं रखा जाए। उन्हें भू-वैज्ञानिक, पारिस्थितिक एवं पर्यावरणीय महत्व को समग्र रूप से परिभाषित किया जाए। अरावली क्षेत्र में खनन पर प्रभावी और कठोर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण अपनाया जाए। जिससे प्राकृतिक संसाधनों और भावी पीढ़ियों के हित सुरक्षित रह सके। इस पर उन्हें जिला कलेक्टर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का अपने ऑर्डर पर स्टे लगा दिया है।
ज्ञापन सौंपते समय आदिवासी कांग्रेस कमेटी पाली जिला अध्यक्ष जितेंद्र राणा, जोगाराम सोलंकी, जीवराज बोराणा, कांग्रेस अ.अभि.प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अशोक कुमार कुलदीप, एंटी करप्शन जिला अध्यक्ष संजय परमार,राजूराम मूलियावास, भागराम मुलियावास, किरण भील, मुगलाराम जी गमेती आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महासचिव, ओरसराम बीटीपी जिला अध्यक्ष, रमेश चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष बाली रुपाराम पटेल, रुपाराम खेईर, भागराम कपाया, शैतानसिंह भील, प्रेम कुमार, शेराराम भील, नेमाराम भील, बगदाराम भील,पूरन भील, मानाराम जी बांदाई ब्लॉक अध्यक्ष रोहट, शेर सिंह भील, चेतन सिंह भील, जोताराम भील समस्त आदिवासी समाज मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *