पाली में तेज सर्दी जारी:न्यूनतम तापमान पहुंचा 7 डिग्री तक, सर्दी-खासी के मरीज बढ़े

पाली में सर्दी का सितम जारी है। सुबह ओर रात को पड़ने वाली तेज सर्दी से लोग सर्दी-जुकाम की चपेट में आ रहे है। ऐसे में हॉस्पिटल में भी मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के आने की संख्या बढ़ने लगी है।
मौसम विभाग के अनुसार पाली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। पाली में गुरुवार सुबह स्थिति यह थी कि सड़कें सूनी-सूनी नजर आई। स्कूल जाने वाले स्टूडेंट भी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। चाय की थड़ियों पर लोग चाय की चुस्कियों के साथ अलाव तापकर सर्दी से राहत पाने का जतन करते दिखे। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों में सर्दी का असर और तेज होगा। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आएगी। ऐसे में मौसम विभाग ने 13 दिसम्बर तक पाली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 14 दिसम्बर से सर्दी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *