पाली में दवे बने मुख्य उपाध्यक्ष:अखिल भारतीय श्री गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास में बने मुख्य उपाध्यक्ष

पूरे भारत में श्रीमाली ब्राह्मण समाज के एकमात्र गुरुद्वारा अखिल भारतीय श्री गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास सोजत के वर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिवेदी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसके तहत मुख्य उपाध्यक्ष की घोषणा की। जिसमें पाली निवासी प्रदीप दवे को मुख्य उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। प्रदीप दवे पिछले 2 वर्षों से भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति के संयोजक के रूप में आयोजन कर रहे हैं। साथ ही पाली जिला निजी शिक्षण संस्थान के जिलाध्यक्ष के रूप में सभी निजी शिक्षण संस्थानों के हित कार्यों को लेकर अनवरत प्रयासरत हैं। इस वर्ष भारतवर्ष की एकमात्र संस्था श्री गुरु फूल नारायण आश्रम न्यास सोजत के मुख्य उपाध्यक्ष होने पर पाली के समस्त ब्राह्मण समाज जिनमें श्रीमाली ब्राह्मण समाज, दाधीच ब्राह्मण समाज, गौड़ ब्राह्मण समाज, सारस्वत ब्राह्मण समाज पारीक ब्राह्मण समाज, खंडेलवाल ब्राह्मण समाज, सिखवाल ब्राह्मण समाज, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, पालीवाल ब्राह्मण समाज में खुशी है। उन्होंने प्रदीप देव का माल्यार्पण कर मुंह मीठा करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *