सिखवाल ब्राह्मण सेवा समिति की ओर से दो दिवसीय शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पाली शहर के केशव नगर स्थित विजन एकेडमी में किया गया। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच बालाजी वॉरियर और नमन टाइगर्स के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए नमन टाइगर्स ने 10 ओवर में 90 रन बनाए। जिसमें विजय ओझा ने 24 बॉल में शानदार 49 बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी वॉरियर की टीम 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 55 रन ही बना पाई। इस तरह नमन टाइगर्स ने फाइनल मैच 41 रनों से जीत लिया। इससे पहले सुबह अतिथि समाजसेवी भंवरसिंह मंडली और अजयपाल सिंह हेमावास ने एक हजार के कॉइन से नमन टाइगर्स और पेट पूजा टीम का टॉस करवाया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पहला सेमीफाइनल नमन टाइगर्स और पेट पूजा के बीच खेला गया। जिसमें नमन टाइगर्स विजय रहे।
दूसरा सेमीफाइनल मैच नाकोड़ा रॉयल्स और बालाजी वॉरियर में खेला गया। जिसमें बालाजी वॉरियर विजय रहा।
प्रतियोगिता के दौरान भामाशाह शिवनारायण उपाध्याय, घीसूलाल व्यास, मोतीलाल नागला,सोहनलाल उपाध्याय, जीवराज उपाध्याय, कन्हैयालाल उपाध्याय, बाबूलाल नागला, सेवा समिति अध्यक्ष आनंद ओझा,युवा ब्रिगेड अध्यक्ष ललित व्यास, महिला कार्यकारी अध्यक्ष ललिता व्यास सहित समाज के कई लोग रहे मौजूद।


