पाली में नर्सिंगकर्मियों में दिखाई मानवता:घायल के पैर से कीड़े निकाले, नहलाकर कपड़े भी बदले

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में 45 साल का एक अज्ञात मरीज पहुंचा। उसके पैर में कीड़े पड़े थे। कपड़े गंदे थे और हालत भी खराब थी। मरीज के साथ कोई नहीं था। ऐसे में ट्रॉमा वार्ड के नर्सिंग ऑफिसर जगदीश चौहान और नर्सिंग स्टूडेंट गजेंद्र सिंह ने उसके पैर में पड़े कीड़े निकाले। उसके बाद मरहम पट्टी की और गर्म पानी से नहलाया। उसके बाद जगदीश चौहान खुद अपने घर से कपड़े लाए और घायल मरीज को पहनाए। उसके बाद उसे खेतेश्वर वार्ड में शिफ्ट करवाया। मरीज को बुधवार रात को मारवाड़ जंक्शन से रेफर करने के बाद पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। बता दे कि इससे पहले भी कई मौके आए जब ट्रॉमा वार्ड में कार्यरत नर्सिंग कर्मियों ने मानवता का उदाहरण पेश कर चुके है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *