पाली में नाली में नवजात भ्रूण मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। और इसको लेकर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार पाली शहर के सूरजपोल भील बस्ती में सोमवार शाम को नाली में भ्रूण पड़ा मिला। मोहल्ले के एक युवक ने देखा तो सभी को सूचना दी। मौके पर भीड़ लग गई। लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची। और भीड़ को हटाकर भ्रूण को कब्जे में किया। और उसे बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू की।


