पाली में निकाला शौर्य संचलन:भगवा ध्वज लिए युवा निकले तो शहरवासियों ने बरसाए फूल; 300 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पाली की ओर से रविवार को पाली शहर में शौर्य संचलन का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए जब शौर्य संचलन निकला तो शहरवासियों ने फूल बरसाकर संचलन का स्वागत किया। संचलन शहर के रामदेव रोड शीतला माता मंदिर से रवाना हुआ। यह शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए लोढ़ा स्कूल पहुंच सम्पन्न हुआ। हाथों में भगवा ध्वज लिए बजरंग दल के युवा अनुशासन का परिचय देते हुए सड़कों पर निकले तो माहौल भगवामय हो गया। भगवा शौर्य संचलन रामदेव रोड शीतला माता मंदिर से शुरू होकर कुम्हारों का बास, जीनगर कॉलोनी, महावीर उद्योग नगर, सिंधी कॉलोनी, सत्यनारायण रास्ता, पानी दरवाजा,सर्राफा बाजार, घी का झंडा, सोमनाथ मंदिर, धौला चौतरा, सूरजपोल चौराहा हुए लोढ़ा स्कूल पहुंचकर सम्पन्न हुआ। शौर्य संचालन के समापन में चेतन गिरी महाराज, प्रान्त मंत्री परमेश्वर जोशी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता है, हिंदुत्व संस्कृति, नशा मुक्ति, मठ मंदिर जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए। शौर्य संचलन में 320 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूरे रास्ते मे शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर बजरंगी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *