पाली में निस्वार्थ सेवा करने वालों को किया सम्मानित:समाज सुधार को लेकर हुआ चिंतन; जैन समाज की ओर से नवलखा जैन मंदिर में आयोजन

भारतीय जैन संघटना की देखरेख में रविवार को पाली शहर के नवलखा जैन मंदिर में सेवा स्क्वॉड कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जैन समाज में निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करने वाले वरिष्ठजन, महिलाओं और पुरुषों को सम्मानित किया गया, जिससे उनका हौसला बढ़ाया जा सके और उनके सेवा एवं समर्पण का भाव और बढ़े। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख मौजूद रहे। उन्होंने समाज सुधार को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही समाज में निस्वार्थ भाव से सेवा करने वालों के बारे में कहा कि ऐसे लोग सम्मान के हकदार है जो अपने समय खर्च कर समाज सेवा में जुटे रहते है। इस दौरान डांस, नाटक, गीत एवं मंगलाचरण की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी गई। महिला विंग सचिव दीपमाला सिंघवी ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन में कानमल, महेश कुमार चौपड़ा परिवार, किशोरकुमार, मनीष कुमार पोरवाल परिवार सहयोग रहा। कार्यक्रम में सनी चौरडिय़ा, प्रियंका चौपड़ा, त्रिप्ती गुंदेचा, अलका गोलेछा, संगीता सोनी मांडिया, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, राजू भाई मेड़तिया ,मूलचंद जैन, विकास बुबकिया, महावीर सालेचा, निवर्तमान अध्यक्ष रमेशचंद बरडिया, अध्यक्ष अमरचंद बोहरा, महिला विंग अध्यक्षा उषा अखावत, सचिव बसंत सोनी चारू चौपड़ा सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *