पाली में पकड़ी 50 लाख की अफीम:बाइक की सीट के नीचे छुपाकर ले जा रहा था आरोपी पकड़ा गया

50 लाख रुपए बाजार कीमत की अफीम के साथ एनसीबी जोधपुर जोनल यूनिट ने पाली में एक तस्कर को गिरफ्तार किया। और उसके कब्जे से अफीम और बाइक जब्त की गई। पकड़ी गई अफीम की बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। NCB जोधपुर जोनल के आईआरएम घनश्याम सोनी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 27 सितम्बर को पाली जिले के एक टीम भेजी गई। जिसने हाइवे पर संदिग्ध बाइक सवार को रोका। बाइक की तलाशी लेने पर सीट कवर के नीचे बनाए गए गुप्त बॉक्स में प्लास्टिक की थैलियों में अफीम मिला। जिसका वजन किया गया तो वह 8 किलो निकला। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर अफीम और बाइक जब्त की। पकड़े गए अफीम की बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। एनसीबी आरोपी को पाली के सदर थाना ले गई। जहां आगे की कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ एनसीबी जोधपुर में मामला दर्ज किया।
बता दे कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो नशीली दवाओं की तस्करी की समस्या को लेकर लगातार अभियान चला रहा है। एनसीबी जोधपुर और जयपुर के जोनल निदेशक ने नशा मुक्त भारत और ड्रग-फ्री इंडिया पहल के लक्ष्यों को प्राप्त करने में नागरिक भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने जनता से ड्रग तस्करी से संबंधित जानकारी रिपोर्ट करने के लिए MANAS पोर्टल और टोल-फ्री नंबर 1933 का उपयोग करने का आग्रह किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *