पाली में पशु को मारकर पेड़ पर लटकाया:संगठनों से जुड़े लोगों ने जताया विरोध, कार्रवाई की मांग को लेकर दी रिपोर्ट

पाली में एक बाड़े में मंगलवार को एक पशु का शव पेड़ से लटका मिला। जानकारी मिलने पर संगठन से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को रखवाया और शिकायत दर्जकर जांच शुरू की। पाली शहर के चादर वाले बालाजी मंदिर के निकट एक पशुओं के बाड़े में मंगलवार दोपहर को पेड़ से पशु का शव लटका मिला। इसका पेट चीर कर फिर से सीला हुआ था। इसकी खबर मिलते ही कुछ संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और पशु के साथ क्रूरता करने और लोगों की भावना आहत करने की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर सीओ सिटी उषा यादव, तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल, कोतवाल अनिल विश्नोई, रामदेव रोड चौकी प्रभारी सूरजाराम मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और मवेशी का शव सुरक्षित रखवाया। घटना को लेकर रामदेव रोड राम नगर निवासी दिनेश सिंह ने लिखित में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस दौरान रामदेव रोड पुलिस चौकी बाहर भी लोगों का जमावड़ा लगा रहा। मुकदमा दर्जकर जांच शुरू की
मामले में कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवा अंतिम संस्कार किया गया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *