पाली में 65 साल के रिटार्यड सफाईकर्मी को गली में टहलते समय पालतू डॉग ने काट लिया। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे शहर के सर्वोदय नगर में हुई। 65 साल के मीठालाल पुत्र रतनलाल गली में टहल रहे थे। इसी दौरान पालतू डॉग ने अचानक उन पर हमला कर दिया। डॉग ने उनके गले, सिर और चेहरे के पास कई बार काटा। मीठालाल के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद डॉग को भगाया। घटना के बाद लहूलुहान हालत में मीठालाल को परिजन और मोहल्ले के लोग तुरंत पाली के बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार गले और सिर पर गहरे घाव होने के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कुत्तों को पकड़ने के लिए निगम और स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई। हादसे का सुनते ही घर पहुंचा
मामले में घायल के बेटे नंदकिशोर ने बताया कि हादसे के बारे में सुनते ही तुरंत काम छोड़कर घर पहुंचा। डॉक्टर इलाज कर रहे है। डॉग के काटने से उनके गले, सिर में घाव हुए।


