पाली में 29 साल का बाइक सवार पिकअप से टकरा कर नीचे गिर गया। हादसे में उसके सीने में नुकीली चीज चुभने से उसके गहरा घाव हो गया। जिसका बांगड़ हॉस्पिटल में उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार पाली जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र के जाडन गांव में रविवार शाम को जाडन निवासी 29 साल का हरीश पुत्र भंवरलाल खेत से घर बाइक पर आ रहा था। इस दौरान जाडन में वह पिकअप से टकरा कर नीचे गिर गया। हादसे में उसके सीने में कोई नुकीली चीज चुभी जिससे सीने में गहरा घाव हो गया। इलाज के लिए तुरंत उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। घाव गहरा होने के चलते सर्जन को कॉल कर बुलाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन और रिश्तेदार भी हॉस्पिटल पहुंचे। खेत से लौट रहा था
जानकारी के अनुसार घायल अपने खेत से लौट रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में उसकी बाइक पर क्षतिग्रस्त हो गई।


