पाली में पोस्टर का विमोचन:26 को जयपुर में आयोजित होने वाली रैली को सफल बनाने पर किया मंथन

भारतीय मजदूर संघ जिला पाली के जिलाध्यक्ष सुनिल चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें पोस्टर का विमोचन किया गया। बैठक में भारतीय मजदूर संघ प्रदेश के आह्वान पर 26 दिसम्बर को जयपुर मुख्यालय मे आयोजित हो आने वाली प्रदेश स्तरीय रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेने की बात कही ताकि रैली को सफल बनाया जा। सके। इस दौरान जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ सेवा निवृत्त मदन सिंह भाटी, जिला संरक्षक मोतीलाल शर्मा, प्रेम कुमार प्रजापत, अर्जुन सिंह चारण, खेताराम सोनी, गणपतदास वैष्णव, मनोज आदिवाल, मनोहर लाल गहलोत, अशोक वाल्मीकि सहित कई जने मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *