पाली में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ:सस्ती रेट पर मिलेगी दवाइयां, पूर्व विधायक ने किया शुभारंभ

पाली शहर के महाराणा प्रताप चौराहा के निकट शुक्रवार को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्र आमजन को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
केंद्र संचालक राजकुमार टांक ने बताया कि यहां बाजार मूल्य की तुलना में कम दामों पर दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के सर्जिकल आइटम भी आमजन के लिए सुलभ होंगे। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को इलाज में आर्थिक राहत मिलेगी। उद्घाटन समारोह के दौरान पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, भंवर राव, भंवर चौधरी, पुखजी पटेल, मुकेश गोस्वामी, केसर सिंह झाला सहित कई नागरिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *