पाली में मंदिर में चोरी:40 तोला चांदी का छत्र चोरी कर ले गए चोर

पाली जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा गांव में एक मंदिर में चोरी की घटना हो गई। लोग थाने पहुंच और घटना को लेकर रिपोर्ट दी। इसके साथ ही पूर्व में भी मंदिरों में हुई चोरी का राज नहीं खुलने पर विरोध जताया।
जानकारी के अनुसार पावा गांव के लाखाराम पुत्र सूजाराम देवासी ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि राइकों का बास स्थित हिंगलाज माता मंदिर, मामाजी मंदिर में 11 दिसम्बर की रात को चोरी हो गई। चोर मंदिर से 40 तोला चांदी का छत्र चोरी कर ले गए। रिपोर्ट में बताया कि घटना के वक्त वे पारिवारिक काम से जोधपुर गए हुए थे। वापस आने पर उन्हें मंदिर में चोरी होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में नजर आया चोर
चोरी की यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक युवक मंदिर की प्रतिमा से चांदी के गहने चोरी कर ले जाता नजर आया। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज में एक कार भी नजर आई। संभवत चोरी की वारदात को अंजाम देने के दौरान एक के साथ ज्यादा चोर वारदात में शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *