पाली में मकर संक्रांति पर सर्दी से कुछ राहत:न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई 3 डिग्री की बढ़ोतरी, मौसम साफ

पाली में आज मंगलवार को मकर संक्राति पर शहर का मौसम साफ नजर आया। न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री बढ़ोतरी होने से शहरवासियों ने सर्दी से भी कुछ राहत महसूस की। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। 8 KM प्रति घंटे की स्पीड से चल रही ठंडी हवा टू व्हीलर वाहनों पर आ-जा रहे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री था। शहर में खुले में पड़े वाहनों पर मंगलवार सुबह ओस जमी नजर आई। पाली शहर की बात करें तो सुबह के समय तेज सर्दी के चलते लोगों की आवाजाही कम ही देखने को मिली। चाय की थड़ियों पर लोग अलाव तापकर सर्दी से राहत पाने का जतन करते दिखे। घर से सुबह के समय निकले स्टूडेंट और शहरवासी सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक सर्दी में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *