पाली में मकान की तराई करते हुए आया करंट, मौत:बुजुर्ग बेहोश होकर गिरे, परिजनों पहुंचे तो फर्श पर पड़े थे

पाली में निर्माणाधीन मकान पर मोटर चलाकर तराई करते समय 55 साल के बुजुर्ग को करंट लग गया। परिजन पहुंचे तो उन्हें अचेत अवस्था में फर्श पर पड़ा पाया। इसके बाद अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बॉडी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई। वहीं अचानक हुई इस घटना से बुजुर्ग के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। निर्माणाधीन मकान में तराई कर रहे थे पुलिस के अनुसार, पाली शहर के निकट स्थित गुंदोज गांव में 55 साल के देवीदास पुत्र लादूराम वैष्णव अपने निर्माणाधीन मकान पर पानी की मोटर शुरू कर मंगलवार सुबह तराई कर रहे थे। इस दौरान उन्हे करंट लग गया। घटना के समय मौके पर वे अकेले थे। कुछ देर बाद परिजन पहुंचे तो उन्हें अचेत हालत में पड़ा देख तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की अकाल मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हॉस्पिटल में मृतक के बेटे फूट-फूट कर रोते नजर आए। जिन्हें साथ आए लोगों ने संभाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *