पाली में मनाया वीर बाल दिवस:गुरु गोबिंदसिंह के चार पुत्रों की शहादत को किया याद

पाली में गुरुवार को पाली में वीर बाल दिवस मनाया गया। शहर के गुरुद्वारे में पिछले एक सप्ताह से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। शाम को शहर के सूरजपोल चौराहे पर दीपदान करे सिख समुदाय के लोगों सहित कई अन्य संगठनों के लोगों ने सिक्खों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के चार पुत्रों की शहादत को याद किया। जिन्होंने धर्म और मानवता के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी थी।
इस दौरान पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, गुरुद्वारा अध्यक्ष अमरजीत सिंह मखीजा, कोषाध्यक्ष मानसिंह बाजवा, शरणपाल सिंह आहूजा, विमला कोर, भूपेंद्र सिंह खेड़ा, पिंटू आहूजा, जितेंद्रपालसिंह बुद्धराजा, तख्त सिंह सोलंकी, हिम्मत सिंह सोलंकी, सुनील भंडारी, मुकेश नाहर, हरीश लबाना सहित कई जने मौजूद रहे। इसी तरह पाली शहर में सत्यम स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर गुरु गोबिंदसिंह के पुत्रों की शहादत को याद किया गया। इस दौरान पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, जिला महामंत्री सुनील भंडारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल ओझा, जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी, पार्षद विक्रमपाल सिंह, पूर्व पार्षद अशोक बंजारा, मनीष जैन, अशोक बाफना गुमान सिंह रावत, अर्जुन सिंह सोवनिया, रामचंद्र प्रजापत, हितेश प्रजापत, कुलदीप सिंह, संदीप दवे, धीरज शर्मा, कमलेश प्रजापत, ओमप्रकाश वैष्णव, भंवर देवासी, गणपतसिंह, इंद्र सिंह, हुकम सिंह सहित कई कार्यकर्ता व छात्र उपस्थित रहे। भाजपा आई.टी. संयोजक नरेन्द्र तिवाड़ी ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वीर बाल दिवस मनाया गया। जिसमें गुरु गोबिंदसिंह के पुत्रों की शहादत को याद किया। इसी कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम संयोजक सुरेश पंवार, सह संयोजक अमोलक शर्मा, प्रधान मंगलाराम देवासी, पार्षद राधेश्याम चौहान, आई.टी. जिला संयोजक मुकेश नाबरिया, महामंत्री जितेंद्र भंसाली, रामचंद्र तोषावरा, सुमार सम्भवानी, सोहन देवड़ा, रमेश परिहार, ममता बोहरा, बस्ती देवड़ा, योगेश रांकावत, जितेंद्र परमार, बहादूर सिंह राठौड़, कमलेश मेवाड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *