पाली में महिलाओं ने भी किया ब्लड डोनेट:कैम्प में 51 युवाओं ने किया रक्तदान, ताकि जरुरतमंदों की जान बचाई जा सके

बांगड़ हॉस्पिटल परिसर में बुधवार को सिकंदर भाटी एम्बुलेंस सेवा पाली एवं भाईजान ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। कुल 51 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में योगदान दिया। शिविर में अतिथि के रूप में बांगड़ हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. कैलाश परिहार, उपाधीक्षक डॉ. आर.के. विश्नोई, डॉ. बालगोपाल भाटी, डॉ. नूरैन मिर्जा, मुस्लिम समाज सदर हकीम भाई, कांग्रेस नेता मेहबूब टी, अमजद अली रंगरेज, मोहसीन खत्री, उमर चढ़ावा तथा पूर्व उपसभापति राकेश भाटी मौजूद रहे। अतिथियों ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे रक्तदान शिविर समय-समय पर आयोजित होने चाहिए, ताकि किसी भी जरूरतमंद को रक्त के लिए भटकना न पड़े। शिविर के दौरान जिशान अली रंगरेज, सिकंदर भाटी, मुनाजिर अली, इमरान तंवर, रिजवान चढ़ावा, जाहिद गौरी, जावेद सिरोहा, कलीम अख्तर सहित अन्य कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से जुटे रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *